कल धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण

501 Views

कल धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां पूर्ण
————————————

बदनवार – नगर मे लक्ष्मीबाई मार्ग पर स्थित नवनिर्मित श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर मे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 13 से 17 फरवरी तक किया जा रहा है। पंडित कांतिलाल जोशी के आचार्यत्व मे यह आयोजन श्री सोमेश्वर महादेव भक्त मंडल कर रहा है।
मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के साथ ही शिव परिवार की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 13 फरवरी को नगर में धूमधाम से बैंडबाजो के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन हवन शुरू होगा। 15 फरवरी को आवाहित देवता पूजन होगा। 16 फरवरी को भी हवन एवं अधिवास का कार्यक्रम रहेगा तथा 17 फरवरी को अंतिम दिन यज्ञ हवन की पूर्णाहुति प्राण प्रतिष्ठा के बाद आरती एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। आज पंडित कांतिलाल जोशी के मार्गदर्शन मे हिमाद्रीकरण व यज्ञशाला पर विधिपूर्वक ध्वज पूजन हुआ। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयांरिया पर चल रही है। मंदिर प्रांगण मे यज्ञशाला बनाई जा रही है। नगर मे भक्त मंडल द्वारा निमंत्रण कार्ड भी बांटे जा रहे है। बुधवार सुबह 9 बजे आनंदेश्वर महादेव मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सोमेश्वर चौराहे पर पहुंचेगी। यात्रा को लेकर नगर मे उत्साह का माहौल है।

Translate »