कबीर आश्रम पर धूमधाम से मनाया बसंतपंचमी पर्व 

कबीर आश्रम पर धूमधाम से मनाया बसंतपंचमी पर्व 
देवास। प्रकाश नगर (प्रताप नगर) में बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से गया है । सद्गुरू कबीर आश्रम के नंदकिशोर बारगल ने बताया कि 10 फरवरी को प्रात: 6 बजे गुरू महिमा पाठ, 12.30 बजे समाधि पूजन, 1.30 बजे गुलाल महोत्सव, दोपहर 2.30 बजे सात्विक पूजन हुआ। सद्गुरु मंगल नाम साहब ने अपने उद्बोधन में सभी साध संगत को सभी जीवो में परमात्मा को देखने का संदेश दिया आप ने बताया कि आद हता सो अब है संतो फेरफार कछु नाही उपजे खपे देह हमारी जीव अमर जग माही सांसो का क्या भरोसा रुक जाए चलते चलते कितने ही बादशह  रह गए हाथ मलते मलते नाद बिंदु करता आया जम को जीता लोक  पठाया इसी सार गर्भित। संदेशके साथ सात्विक यज्ञ चोका आरती एवंमहाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम के साथ समापनसंपन्न हुआ।  कार्यक्रम में सभी प्रांतों से हजारों की तादाद में साद संगत पधारकर समाधि पूजन एवं बसंत महोत्सव में का लाभ लिया।