यादें शेष… नहीं रही पेरिन दाजी

454 Views

यादें शेष…
*नहीं रही पेरिन *दाजी* …
इंदौर। शहर ने जुझारू,कर्मड महीला नेत्री को खो दिया है।इंदौर के पूर्व सांसद कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखर नेता कामरेड होमी दाजी की पत्नी पेरिन दाजी का आज निधन हो गया है।
उल्लेखनीय है कि कामरेड होमी दाजी के निधन के बाद पेरिन दाजी ने पार्टी की कमान सभाल रखी थी। वे कई वर्षों से सक्रिय होकर कार्य कर रही थी।वे कामरेड की तरह बेहद साधारण तरीके से अपना जीवन जीती थी। वे हमेशा कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के लिए प्रयासरत रहती थी। उन्होंने महिला अधिकारों के लिए भी इंदौर में कई लड़ाइयां लड़ कर उनका हक दिलवाया। उन्हें एक बेहद जुझारू महिला के रूप में देखा जाता था। आम आदमी और मजदूरों के संघर्ष के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
पेरिन दाजी की अंतिम यात्रा शहीद भवन साम्यवादी पार्टी के कार्यालय से शाम 4 बजे निकलेगी।

Translate »