भारतीय मजदूर संघ  का एक दिवसीय धरना आज 

400 Views
भारतीय मजदूर संघ  का एक दिवसीय धरना आज 
देवास। भारतीय मजदूर संघ के प्रांत एवं जिला के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मांगों को लेकर 25 जनवरी को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। नगर पालिक निगम एवं पंचायत कर्मचारी संघ (सम्बंध भामस) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रांगवे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के सभी इकाइयों, कार्यकर्ता , पदाधिकारी एवं नगर निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ तथा नगर पालिक निगम में पंचायत कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में 25 जनवरी को नगर निगम के सामने एक दिवसीय धरना दिया जावेगा नगर निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों में निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान से चर्चा कर हल करने की मांग की जाएगी। रांगवे ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना आंदोलन को सफल बनाएं। 
Translate »