*प्रिन्स बैरागी*
*देवास*-कुछ कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल हो जाने से भाजपा की सत्ता की राह आसान नही हो गई है।बागली विधानसभा से वर्तमान विधायक चंपालाल देवड़ा ने बगावत का बिगुल बजा दिया है।अभी *खबर हलचल न्यूज* से दूरभाष से चर्चा में विधायक देवड़ा ने बताया कि चाहे पार्टी ने टिकिट नही दिया हो लेकिन जनभावनाएं मेरे साथ है। और इसी के दम पर में चुनाव लडूंगा। पार्टी ने मुझे टिकिट क्यो नही दिया।ये तो पता नही लेकिन ये क्षेत्र के हजारों लोगों की भावनाओ का अपमान है। हजारो कार्यकर्ताओ के साथ मे 6 नवम्बर को अपना नामांकन पत्र जमा करुंगा।
विधायक देवड़ा ने बताया कि मैने क्षेत्र की जनता के लिए ओर पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहा हु। फिर मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ।
क्षेत्र में अपनी अलग पकड़ रखने वाले देवड़ा कन्नौजे ओर भाजपा के लिए निश्चित तौर से मुश्किलें खड़ी कर देंगे।