सेंधवा
छात्राओं एवं महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी योजना के तहत छात्राओं की आत्मरक्षा के लिए मंगलवार को पीजी कॉलेज परिसर स्थित मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं को अतिथियों ने निडरता के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ने की सिख दी।
कार्यक्रम में शहर की सभी स्कूल एवं कॉलेजों से 750 से अधिक छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता विमला शर्मा एवं शहर थाने में पदस्थ एएसआई रेणुका राठौड़ ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारियां दी। एबीवीपी ने पूरे प्रदेश में मंगलवार को एक साथ मिशन साहसी योजना का आयोजन किया। जिसमे में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का पूरा संचालन भी छात्राओं ने ही किया। अधिवक्ता शर्मा ने छात्राओं से कहा देश में महिला उत्पीड़न के अपराध बढ़ रहे है। इन्हें रोकने के लिए बेटियों को सशक्त बनना होगा। जागरूक होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हमेशा अपने हक के लिए आवाज उठाए। एएसआई राठौड़ ने कहा बस में सफर करते समय बस में महिला सीट आरक्षित हो और छात्रा को नहीं मिले तो इसकी निडरता से आवाज उठाए। अपने आसपास हो रहे अपराधों की डायल 100 पर सूचना दे। आपसे कोई छेड़छाड़ करे तो तुरंत शोर मचाकर आत्मरक्षा का प्रयास करे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। इसके साथ ही छात्राओं को मुस्कान शर्मा एवं रौशनी येशी ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री सुनील चौहान छात्राओं को मिशन साहसी की जानकारी दी। स्वाति तिवारी ने आभार मानकर वीर रस की कविता छात्राओं को सुनाई।
फ़ोटो –
मिशन साहसी के दौरान छात्राएं
————————————-
छात्राओ को आत्म रक्षा के गुर सिखाए।
512 Views