कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए मध्यप्रदेश के सफर पर राहुल गांधी।

555 Views

प्रिन्स बैरागी-

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए राहुल गांधी ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है और इसी क्रम में कल उज्जैन में जनसभा के बाद इंदौर में ऐतिहासिक रोड़  शो कांग्रेस ने किया।

राहुल गांधी इंदौर-उज्जैन संभागों में पांच सभाओं को संबोधित करेंगे। उज्जैन के दशहरा मैदान पर आमसभा को संबोधित करके वे तीन बजे झाबुआ पहुंचेंगे।

झाबुआ में कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित सभा को राहुल गाँधी सम्भोधित करेंगे|

राहुल गांधी दूसरे दिन 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दस बजे तक इंदौर रेडिसन में संपादकों और पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करेंगे। दोपहर 10.45 बजे से वे व्यापारी समुदाय एवं व्यवसायियों से चर्चा करेंगे। राहुल गांधी उसी दिन दोपहर 12.25 बजे धार में तथा अपरान्ह तीन बजे खरगोन में आम सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम को पांच बजे महू में आंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहां वे नया दशहरा मैदान पर आमसभा को संबोधित करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अध्यक्ष कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ रहेंगे। रात को वे सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यह दौर काफी ख़ास माना जा रहा है| इस बार सत्ता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही इंदौर-उज्जैन संभाग की 66 सीटों के साथ निमाड़ में अपना असर डालने दो दिन रहेंगे। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले मालवा में कांग्रेस सेंध लगाने की कोशिश में है, किसान आंदोलन के बाद से ही कांग्रेस यहां सक्रिय है और सभी बड़े नेता लगातार दौरा करते रहे हैं| राहुल के दौरे के लिए कांग्रेस ने प्लान भी उसी हिसाब से बनाया है। दो दिन में सात मीटिंग व सभाएं, इंदौर के मध्य क्षेत्र में रोड शो और व्यापारियों से सीधा संवाद होगा। 1998 में भी कांग्रेस ने इन्हीं सीटों पर फोकस कर प्रदेश में लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाई थी। राहुल के इस दौरे के लिए दो महीने से तैयारियां चल रही थीं। भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जानी वाली इंदौर-उज्जैन संभाग की 66 सीटों पर कांग्रेस का फोकस हैं। इनमें से 9 सीटें कांग्रेस के पास हैं। भाजपा के इस अभेद्य गढ़ को भेदने के लिए राहुल की सभा, रोड शो और संवाद प्लान किया गया है। इन 66 सीटों में से कम से कम 25 सीटें कांग्रेस चाहती है, जहां कांग्रेस मजबूत स्तिथि दर्ज करा रही है|  | इसके अलावा महू में डॉ. आंबेडकर के दर्शन कर दलित वोट बैंक को रिझाना है। धार में आदिवासियों के बीच जयस के असर को कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »