*एकमत होकर चुनाव लड़ेगी भाजपा*
*राजपुर विधानसभा के 6 कार्यकर्ताओं का निष्कासन किया रद्द* ।
*राजपुर* – सोमवार को भारतीय जनता पार्टी विधान सभा राजपुर की प्रेस वार्ता पार्टी कार्यालय राजपुर में आयोजित हुई। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल,सांसद सुभाष पटेल,जिला महामंत्री अजय यादव सहित राजपुर विधानसभा से टिकट के दावेदार पहुंचे थे।प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में राजपुर विधानसभा से जिन छः कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया गया था उनका निष्कासन प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देश पर रद्द किया गया है। जिनका निष्कासन रद्द हुआ है उसमें राजपुर से जितेंद्र ठक्कर व कमल जिराती तथा अंजड़ से राजेंद्र भावसार, विट्ठल मामा पाटीदार, देवा होराजी व गोविंदा अवलिया सम्मिलित हैं।साथ ही जिलाध्यक्ष ने बताया राजपुर विधानसभा से जितने भी टिकिट के दावेदार है उसमे से एक को ही टिकिट मिलेगा।टिकिट के बाद सभी दावेदार एक है ओर हम सभी चुनाव मैदान में एकजुटता से उतरेंगे।
कमल दीपावली माह जनसम्पर्क अभियान किया प्रारंभ
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के निर्देशानुसार कमल दीपावली महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सोमवार को राजपुर के जुलवानिया रोड़ से की। जिसमें सांसद सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, पूर्व विधायक देवीसिंह पटेल,जिला महामंत्री अजय यादव,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष व विधानसभा सहप्रभारी सुखदेव यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना शरद पटेल,जगदीश मुजाल्दे,मोतीलाल खन्ना,मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पटेल,जुलवानिया मंडल अध्यक्ष जीतू यादव, अंजड़ मंडल अध्यक्ष भगत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने घर घर जाकर जनसंपर्क किया।
एकमत होकर चुनाव लड़ेगी भाजपा* *राजपुर विधानसभा के 6 कार्यकर्ताओं का निष्कासन किया रद्द*
628 Views