प्रदेश में 53 हजार 503 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

533 Views

देवास, 28 अक्टूबर 2018/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 21 हजार 242 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये है। साथ ही 1 हजार 927 अवैध हथियार जब्त किये गये है और 2 लाख 34 हजार 617 शस्त्र थानों में जमा कराये गये है। प्रदेश में 53 हजार 503 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 14 लाख 43 हजार 346 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। जिनमें से 13 लाख 95 हजार 843 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 11 लाख 36 हजार 355 प्रकरण पंजीबद्ध कर 11 लाख 07 हजार 160 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 06 हजार 991 प्रकरण पंजीबद्ध कर 2 लाख 88 हजार 683 प्रकरणों में कार्यवाही की गई। वाहनों के दुरूपयोग पर 7 हजार 683 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »