देवास-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमान सिंह ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए जेल अधीक्षक को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला जेल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था होने पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिये।
कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने जेल में किचन का अवलोकन किया। जेल में निरीक्षण के दौरान पानी की समस्या बताई गई। वहीं विभिन्न बैरकों का भी निरीक्षण किया। बैरकों में प्रापर एक्जॉस्ट की व्यवस्था करने तथा मच्छर जालियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये। बताया गया कि हाल ही में जेल में मेडिकल कैम्प लगाया गया था। जेल में कैदियों से उनके संबंधियों के मिलने की व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये गये। जेल प्रहरी के पद भी रिक्त बताये गये इस संबंध में शासन को लिखने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एक कैदी आजीवन कारावास की सजा वाला जेल में बंद है। जेल अधीक्षक ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से उक्त कैदी को जिला जेल देवास में रखा गया है।
निरीक्षण में बताया गया कि जेल में कुल 382 कैदी बंद हैं, जिनमें से 351 पुरूष तथा 31 महिला कैदी हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने व्यवस्थित साफ सफाई के साथ ही पेड पौधे लगाने तथा जेल में सब्जियां उगाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी तथा एसडीएम श्री जीवनसिंह रजक भी उनके साथ थे।
कलेक्टर व एस पी ने किया जिला जेल का निरीक्षण।
569 Views