देवास/ सतवास-नवरात्रि पर्व पर डाक बंगला स्थित माता मंदिर पर सार्वजानिक नव दुर्गा उत्सव समिति डांग बंगला परिसर सतवास द्वारा राज्य स्तरीय विशाल गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन समिति द्वारा किया गया । समिति अध्यक्ष मनोज गवली ने बताया कि इस आयोजन में पूरे राज्य से लगभग 17 गरबा मंडलो ने भाग लिया था जिसमें प्रथम पुरुस्कार चोरसिया गरबा मंडल आष्टा 15555 महालक्ष्मी नगर सतवास द्वारा, द्वितीय पुरुस्कार सत्य साई गरबा ग्रुप होशंगाबाद को 11111 शिव धाम नगर सतवास द्वारा,तृतीय पुरुस्कार प्रगतेश्वरी गरबा मंडल खातेगांव 7777 अशोक राठौर बड़ौदा, जगदीश गुर्जर मोहई, लोकेश जी बपचा,चतुर्थ पुरुस्कार खेड़ापति गरबा मंडल खातेगांव 4444 विनायक ट्रेडर्स धुत एवं गोविन्द यादव द्वारा,पंचम सांत्वना पुरुस्कार युग निर्माण गरबा मंडल काँटाफोड़ 2100 पटेल मोटर्स के संचालक लाला पटेल द्वारा,षष्टम पुरुस्कार धमाका गरबा मंडल खातेगांव 2100 यादव ट्रेडर्स मनोज यादव द्वारा सप्तम पुरूस्कार मुस्कान गरबा मंडल खातेगांव 2100 चैतन्य साधक परिवार सतवास द्वारा,एवं माँ रेणुका गरबा मंडल सतवास को 1100 लालू नागोरी द्वारा प्रदान किया गया।गरबा नृत्य प्रतियोगिता में आतिथ्य माता जी मंदिर सहयोगी जगदीश राठी, अनिल यादव ,जगदीश यादव, सुन्दरलाल यादव,रमेश जोनवाल,मोहन पटेल एवं समिति सदस्यों की भागीदारी रही।निर्णायक के रूप में सरिता कन्नौद, कविता यादव खातेगांव,जागीरदार मैडम सतवास,श्रीराम चौहान सतवास रहे।कार्यक्रम का संचालन लाला पटेल एवं भगत सिंह गुर्जर ने किया तथा आभार नितिन राव मराठा ने माना।
गरबा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की।
661 Views