देवास, – निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में स्वीप अभियान अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में महिला मतदाताओं की लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने और उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने हेतु मंगलवार 16 अक्टूबर 2018 को पूरे जिले में पिंक-डे का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय देवास में प्रात: 10 से 3 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तरह के कार्यक्रम विकासखंड व मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि पिंक डे महिला मतदाताओं को जागरूक करने से संबंधित विशेष कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर रेस, नींबू रेस, लगड़ी दौड़ आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं मतदाता जागरूकता गरबा, फूड फेयर, व्यंजन प्रदर्शनी तथा नि:शुल्क वजन व ऊंचाई की माप आदि कार्यक्रम होंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में चेयर दौड़, नींबू रेस, बोरा रेस, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, सीतोले, व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर मतदाता जागरूकता गरबे का आयोजन भी किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने समस्त जिला अधिकारीगण एवं प्राचार्य जीडीसी, केपी कॉलेज, चिमनाबाई स्कूल, राधाबाई स्कूल, सीएमएचओ को अधीनस्थ महिला स्टाफ सहित उपस्थित हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि सभी ड्रेस कोड-पिंक रहेगा। इस दिवस को समर्थन देने हेतु पिंक शर्ट या टी शर्ट पहनकर आए।
पिंक डे का आयोजन 16 अक्टूबर को महिला मतदाताओं को विशेष रूप जागरूक किया जाएगा
587 Views