659 Views
देवास। शिक्षा से ही भविष्य का निर्धारण होता है। यह विचार महापौर सुभाष शर्मा ने शा.मा.वि.महाकाल कालोनी में उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रकट किये। इस अवसर पर महाराज विक्रम सिंह पवार, पार्षद संजय दायमा, मनीष सेन, राजेश यादव, मनीष डांगी उपस्थित थे। अतिथि सत्कार प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने किया। अतिथियों ने शाला में बच्चों द्वारा की गई शैक्षणिक गतिविधियों को सराहते हुए 25 उत्क्रष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थीयों को पुरस्कृत किया। महाराज श्री पवार एवं महापौर ने शाला हेतु 2 कक्ष निर्माण की सहमति दी। शाला गतिविधियों की जानकारी श्रीमति अर्चना वर्मा ने दी। इस अवसर पर सुर्यबाला बघेल, दीपु नरवले, नानु नागेश एवं पालकगण उपस्थित थे। संचालन नाजमा खान ने किया। आभार अम्बाराम परमार ने माना।