साकेत नगर क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन 11 जनवरी को, तैयारी जारी

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत साकेत क्षेत्र सर्व हिन्दू समाज द्वारा रविवार, 11 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान संतो के प्रवचन होंगे तत्पश्चात मनीष तिवारी की भजन संध्या से समापन होगा।

सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रवीण मुरारका ने बताया कि ‘रविवार 4 जनवरी को साकेत गार्डन में भूमि शुद्धिकरण और पूजन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा।
11 जनवरी को सुबह भगवान श्रीरामजी की भव्य शोभायात्रा साकेत क्षेत्र में निकाली जाएगी, संध्या के कार्यक्रम में महामंडलेश्वर रामगोपालदास जी महाराज, महामंडलेश्वर चिन्यमयानंद सरस्वती जी महाराज एवं जैन संत डॉ. राजेश मुनि जी महाराज सा. के प्रवचन होंगे। तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी के भजन होंगें।

इस सम्मेलन में साकेत नगर, गुलमोहर, मनीषपुरी, रविन्द्र नगर, शंकर नगर एवं आसपास की कालोनियों के लोग बड़ी संख्या में सहभागी होते है।

हिन्दू सम्मेलन के लिए विगत एक माह से प्रत्येक परिवारों में संपर्क किया गया एवं संपर्क के दौरान भारत को समृद्धशाली बनाने हेतु पंच परिवर्तन जैसे कि पर्यावरण, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्यों के लिए जागरूक करते हुए साहित्य वितरित किया गया।