कुक्षी के साथ सुसारी, डही और सिलकुआँ भी होंगे अनिश्चितकालीन बन्द

279 Views

मामला कुक्षी अनंत चतुर्दशी पर वर्ग विशेष द्वारा पथराव का

सकल हिन्दू समाज का रोष बड़ा, उपद्रवियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग

कुक्षी। सकल हिन्दू समाज के नगर बन्द का समर्थन करते हुए जनमानस ने अपना व्यापार बन्द किया। इसके बाद कुक्षी के साथ में डही, सिलकुआँ और सुसारी भी नगर बन्द का आव्हान किया। जो अनिश्चित कालीन रहेगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को मुस्लिम वर्ग द्वारा अनंत चतुर्दशी की झाँकियों पर बड़पुरा क्षेत्र में हुए पथराव किया गया था जिसके बाद नगर में तनाव फैल गया।।
उनकी माँग है कि आरोपियों की तलाश करके उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
नगर बन्द से व्यवसाय सहित अन्य रोज़मर्रा के कामों पर भी असर पड़ा, हिन्दू समाज में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

उपद्रवियों पर हो कड़ी कार्यवाही- काग
सकल हिन्दू समाज की मांग है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनको गिरफ़्तार करके सजा सुनिश्चित किए जाएं। उपद्रवियों के मकान ध्वस्त किए जाएं।
महेश काग
धर्म प्रसार प्रमुख, विश्व हिन्दू परिषद, कुक्षी

Translate »