गाजरा गियर्स हिंद इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन की जीत, मजदूरों को प्रतिवर्ष 3500 रू अधिक बोनस मिलेगा 

709 Views
गाजरा गियर्स हिंद इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन की ऐतिहासिक जीत 
मजदूरों को प्रतिवर्ष 3500 रू अधिक बोनस मिलेगा 
देवास। गाजरा गियर्स हिंद इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन द्वारा बोनस के लिये गाजरा गियर्स कंपनी पर केस लगाया गया था जो कि दो साल से चल रहा था। इस केस में मा. औद्योगिक न्यायालय इंदौर द्वारा श्रमिकों केे हित में फैसला देते हुए कंपनी को प्रतिवर्ष श्रमिकों को 3500 रू बढ़ाकर बोनस देने का तथा विगत तीन साल के 3500 रू के हिसाब से 10500 रू भी देने का आदेश दिया। संगठन की ओर से पैरवी एडव्होकेट ब्रजमोहन गेहलोत ने की। न्यायालय के फैसले से श्रमिकों में उत्साह का माहौल है। उक्त जानकारी संगठन के प्रधानमंत्री बी.के. वानखेडे ने दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »