मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रंखला का आयोजन 15 अक्टूबर को।

816 Views

देवास-मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन सोमवार 15 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मानव श्रृंखला में उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया है कि मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजीव रंजन मीणा ने बताया कि मानव श्रृंखला का आयोजन तीन स्थानों पर किया जाएगा। मानव श्रृंखला कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकासनगर, ओलम्पिक ग्राउंड भोपाल चौराहा तथा पुलिस ग्राउंड पर बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला का आयोजन जिला, विकासखंड एवं बूथ लेवल पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *