भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई राजमाता की जन्मजयंती।

332 Views
देवास। पूर्व ग्वालियर रियासत की महारानी, भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की आज 100वीं जयंती है। देश भर में भारतीय जनता पार्टी इसे जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने स्व. राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप  में इंदौर की पूर्व महापौर श्रीमति उमाषषि शर्मा, देवास विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पंवार, उपस्थित थे।
 जन्म जयंती के अवसर पर  भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित  पूर्व महापौर इंदौर श्रीमति उमाषषि शर्मा ने राजमाता विजयराजे सिंधिया के जीवन चरीत्र पर प्रकाष डालते हुऐ कहा कि राजमाता राष्ट्रभक्ति, सरलता ओर मानवता की त्रिमुर्ति थी उनका संपूर्ण जीवन विचाराधारा, सिद्धांतो ओर जनसेवा के प्रति समर्पित रहा एक राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होने अपने आप को मानव कल्याण ओर राष्ट्रसेवा के लिऐ समर्पित कर दिया वह वंदनीय है। राजमाता ने मध्यप्रदेश की राजनीती में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसे आज भी याद किया जाता है। उनका जीवन समाज के लिए सार्वजनिक तौर पर बहुत ही प्रभावशाली और आकर्षक रहा है।
इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पंवार ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुऐ कहा कि मेरा बचपन राजमाता के सानिध्य में ही व्यतीत हुआ है। में सोभाग्यषाली हुं कि मेरे परिवार से राजमाता साहब के आत्मीय रिष्ते रहे है। मेरे पति स्व. श्रीमंत तुकोजीराव पंवार का राजनीतीक पदार्पण भी राजमाता साहब के मार्गदर्षन में हुआ है। साथ ही श्रीमति पंवार ने उनके राजनैतिक जीवन पर प्रकाष डालते हुऐ आगे कहा कि,मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र का काफी दबदबा था। उन्हें इंदिरा गांधी का करीबी माना जाता था। सन् 1966 में ग्वालियर में छात्रों ने आन्दोलन किया, पुलिस ने गोली चलाई और दो छात्र मारे गए. इस घटना के बाद नाराज होकर विजयाराजे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनावों में खड़ा होने का ऐलान कर दिया. करेरा विधानसभा से जनसंघ के टिकट पर ओर गुना लोकसभा से स्वतंत्र पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की थी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेष कार्यसमिती सदस्य बहादुर मुकाती, भाजपा जिला महामंत्री फुलसिंह चावड़ा, महापौर सुभाष शर्मा, ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमति शारदा बोथरा ने की, संचालन मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष श्रीमति मनोरमा सौलंकी ने किया एवं आभार जुनियर मण्डल अध्यक्ष श्रीमति शोभा नायक ने माना
इस अवसर पर मुख्य रूप से लता राय, वीणा महाजन, ममता शर्मा, उषा पुराणिक, अनिता राजपुत,उषा बुंदेला,  मनीषा बापना, लीला उपाध्याय , पुष्पलता सोनगरा, भागवंता सुनेर, कोषाध्यक्ष आयुषी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष विनिता व्यास, दिप्ती जेन, योगिता गुप्ता कार्यालय मंत्री मधु शर्मा, मिडिया प्रभारी मीना भवालकर सहित अनेको महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने दीश्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »