उम्र के पड़ाव पर अपनो ने छोड़ा साथ।तो युवाओ की संस्था ने थामा वृद्धा का दामन।

570 Views

प्रिन्स बैरागी

देवास/ डबल चौकी– देवास मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डबल चौकी गांव में युवाओ द्वारा बनाई गई संस्था श्री सावरिया सेठ युवा शक्ति संस्था के माध्यम से एक बुजुर्ग बेसहारा महिला को सहारा मिला ।जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय गंगाबाई पति लालसिंह जो कि निराश्रित है उम्र के अपने अंतिम पड़ाव पर दर दर की ठोकरे खा रही थी।कि अचानक संस्था के सदस्यों की नजर गंगाबाई पर पड़ी तो उनसे महिला की दशा देखी नही गई।और संस्था ने गंगाबाई को सहारा देकर खाने पीने की व्यवस्था की गई।जानकारी में यह भी आया है कि महिला को पूर्व में वर्द्धाश्रम में भेज गया था लेकिन किन्ही कारणों से महिला को वहाँ से वापस भेज दिया गया।फिलहाल संस्था द्वारा महिला को मंदिर में रखने की व्यवस्था की गई है।

संस्था के लखन मीणा ने बताया कि संस्था में सभी धर्म व जाती के युवा लोग सदस्य है और कोई भी पर्व कार्यक्रम या उत्सव या इस तरह का सामाजिक दायित्व निभाने का कार्य हो संस्था के सदस्य बखूबी निभाते है ।संस्था के अध्यक्ष संदीप मीणा ओर सदस्य सरपंच मोहन मीणा के मार्गदर्शन में सारे कार्यो को अंजाम देते है।संस्था द्वारा महिला के उचित रहने एवम खाने पीने की भी व्यवस्था शीघ्र स्थाई रूप से की जावेगी।

जहाँ एक ओर अपनो का कोई सहारा नही वही युवाओ की इस संस्था ने महिला का सहारा बनकर मानवीयता की मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »