मतदाता जागरूकता हेतु रैली का आयोजन आज मतदान केंद्र, विधानसभा स्तर व जिला स्तरीय आयोजित होंगी रैलियां

827 Views

देवास, -विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत 29 सितम्बर 2018, शनिवार को प्रातः 9.00 बजे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर (प्रत्येक ग्राम में), विधान सभा स्तर एवं जिला स्तर पर किया जाना है। जिला स्तर पर जागरूकता रैली उत्कृष्ट विद्यालय देवास से प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने सभीजिला प्रमुख अपने समस्त अधीनस्थ स्टाफ के साथ प्रातः 8:30 पर नियत स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने निर्देश दिए है कि ग्राम स्तर पर राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला मुख्य रूप से रैली समय पर आयोजित कराएंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिए है किउक्त मतदाता जागरूकता रैली में उच्च शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद, नेहरू युवा केन्द्र, एन सी सी , एन. एस. एस के सभी प्रतिभागियों को संबंधित संस्था प्रमुख रहें। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने सभी से मतदाता जागरूकता रैली में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *