बाइक सवार दम्पति को ट्रेक्टर चालक ने मारी टक्कर।

529 Views

सेंधवा. शहर से 15 किमी दूर एबी रोड़ स्थित सालिकला गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे बाइक सवार दंपति को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को हाईवे एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर गंभीर घायल व्यक्ति की इलाज से पूर्व ही रास्ते में मौत हो गई। उसकी पत्नी का इलाज किया गया। अस्पताल से मिली सूचना पर शहर थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर नागलवाड़ी थाना पुलिस को जांच के लिए केस दिया।
बाइक सवार दिनेश पिता गमला 45 निवासी हवदड़ थाना जुलवानिया उसकी पत्नी इतलीबाई 42 के साथ बाइक से उसके ससुराल मंदिल जा रहा था। सालिकला गांव में ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में दिनेश की सिर में गंभीर चोट आई। वही इतलीबाई को भी हाथ और कमर में चोट आई। दोनों को सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सको ने दिनेश की जांचकर उसे मृत घोषित कर दिया। वही इतलीबाई का रोरोकर बुरा हाल था। अस्पताल से मिली सूचना पर शहर थाना पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर जांच के लिए केस नागलवाड़ी थाना पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »