शहनाज ने गाया भगवा रंग …….झूम उठा सेंधवा ………..* *भजन संध्या में ऐतिहासिक संख्या में श्रोता देर रात तक डटे रहे*

1,125 Views

*शहनाज ने गाया भगवा रंग …….झूम उठा सेंधवा ………..*
*भजन संध्या में ऐतिहासिक संख्या में श्रोता देर रात तक डटे रहे*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा* – मुझे चढ़ गया भगवा रंग …., भोले हो गए टनाटन , चलो बुलावा आया है…, मेरी विनती यह है राधा रानी कृपा बरसाए रखना , छन छन बाजे मैया पैजन्या …….. जैसे भजनों पर शहनाज अख्तर एवं मोहित यादव ने गुरूवार रात को सेंधवा की फिजा को भगवामय कर दिया | दिनेश गंज दारू गोदाम एकता संगठन द्वारा गणेश उत्सव के दोरान गुरूवार को मुझे चढ़ गया भगवा रंग फेम शहनाज अख्तर की भजन संध्या का आयोजन किया गया था , जिसमे हजारो की संख्या में शहर तथा आसपास के लोगो ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया | शहनाज की आवाज पर सु मधुर भजनों पर श्रोता गण थिरकते नजर आये |
गुरूवार शाम दिनेश गंज द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या में अपेक्षा से अधिक भीड़ सेंधवा में उमड़ पड़ी , भजन संध्या रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुई जो की देर रात १ बजे तक चलती रही ,कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से हुई , और अंत में शहनाज ने भोले हो गए टनाटन और मुझे चढ़ भगवा रंग गाया | भजन सुनने पहुचे श्रोताओं की संख्या इतनी अधिक थी कार्यक्रम शुर होने से पूर्व कार्यक्रम स्थल पूरी तरह श्रोताओं से भरा गया | दिनेश गंज के सामने रोड के किनारे लगे भजन संध्या के मंच से करीब ५०० मीटर की दुरी पर लगे अंतिम स्वागत द्वार तक श्रोताओ का हुजूम जमा हुआ था | साथ ही आसपास के मकानों की छतो से भी दर्शको ने भजन संध्या का खूब आनंद लिया | आयोजको द्वारा 4 एल इ डी स्क्रीन कार्यक्रम स्थल पर लगाईं गयी थी जिससे दूर बैठे श्रोता भी भजनों का आनंद ले सके | भजन संध्या के दोरान दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा माँ कालिका और राधा कृष्ण रालीला पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति भी दी | जिसे दर्शको ने खूब सराहा |
पुरे प्रदेश एवं अन्य प्रदेशो से भी पहुचे लोग
आयोजको द्वारा कार्यक्रम का प्रचार प्रसार इतना अधिक किया गया था , की प्रदेश सहित अन्य प्रदेशो से भी श्रोता पहुचे थे , आसपास क्षेत्रो की बात करे तो बडवानी , राजपुर , अंजड , निवाली , पलसूद ओझर , खेतिया, पानसेमल ,इंदौर , धामनोद , तथा महाराष्ट्र के कई शहरों से श्रोता भजन संध्या के लिए सेंधवा पहुचे थे |

*मुझे चढ़ गया भगवा रंग पर सभी थिरके*
शहनाज के मुझे चढ़ गया भगवा रंग और भोले हो गए टनाटन जैसे भजनों पर पूरा कार्यक्रम स्थल झूम उठा , सभी श्रोता अपने अपने स्थानों पर खड़े होकर नाचने लगे | कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक एवं आयोजक भाजपा नेता संजय यादव , जीतेन्द्र यादव के साथ संगठन के पदाधिकारी अरुण चोधरी , आशुतोष शर्मा , अन्य अतिथियों के साथ इन भजनों पर मंच पर शहनाज एवं भजन गायक मोहित यादव के साथ थिरकते नजर आये |

*यह थे अतिथि*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , क्षेत्र के सांसद शुभाष पटेल , केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अंतर सिंह आर्य , इंदौर से मुख्या रूप से आई श्री आशा विजयवर्गीय , कविता ख्याल , नगरपालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव , समाज सेवी विष्णुप्रसाद यादव , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीर स्वामी , नगरपालिका उपाध्यक्ष छोटू चौधरी , सहित क्षेत्र के समस्त नेतागण प्रमुख रूप से मोजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »