डोल ग्यारस पर्व की रही धूम।कलाकारो ने दिखाए करतब।

430 Views

देवास- प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस का पर्व कन्नौद नगर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विभिन्न मंदिरों से भगवान नरसिंह राम सतनारायण श्री कृष्णा राम वलभ आदि मंदिरो से आकर्षक कांच के बने डोलो भगवान विराजित होकर बाल बंजरंग , शिवदत्त अखाड़ों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। नगर की जनता को भगवान दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। अखाड़ों में कलाकारों द्वारा हेरत अंगेज करतब दिखाए गये।जिसे देखकर दर्शको ने दांतों तले उंगली दबा ली । शाम को बस स्टैंड स्थित तालाब पर डोलो में विराजित भगवान की आरती की गई। पुन: डोल मुख्य मार्ग से होते हुए अपने अपने मंदिरों की ओर देर रात्रि में पहुंचे। महिलाओं ने पुजा अर्चना की।अखाड़ों के कलाकारों एवं डोलो के पुजारियों का नगर में लगाए गए। विभिन्न मंचों से स्वागत कर हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन नगर पंचायत की व्यवस्थाएं माकुल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »