कपड़े सुखाते समय महिला को लगा करंट….

426 Views

कपड़े सुखाते समय महिला को लगा करंट….

देवास-खातेगांव क्षेत्र के ग्राम अजनास में कपड़े धोकर उन्हें सुखाने डालने पहुंची महिला को करंट लगा। महिला को बचाने पहुंचे उसके पुत्र को भी करंट का झटका लगा। महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पुत्र को अस्पताल में भर्ती किया है। खातेगांव पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार सूचना करता राम सिंह पिता अनोखीलाल जाति नाई ने थाने में सूचना दी कि मेरी अगरदा में दुकान है सुबह 9 में दुकान पर आ गया था। 1:30 बजे के करीब मेरे पास दिनेश राठौर का फोन आया कि तेरी भाभी कपड़े धोकर सुखाने डाल रही थी उसी समय उसे करेंट लग गया और तेरे भतीजे को भी अस्पताल ले गए। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो देखा कि मेरी भाभी सुगना बाई पति लखनलाल उम्र 45 वर्ष निवासी अजनास की मौत हो चुकी थी। भतीजा सुशील उर्फ गोलू का अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। पुलिस ने राम सिंह की सूचना पर मर्ग कायम किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »