शिवराज के विकास रथ को ग्रामीणों ने वापस लौटाया रथ को गांव में घुसने ही नही दिया नारेबाजी करते गांव बाहर किया..

1,031 Views

शिवराज के विकास रथ को ग्रामीणों ने वापस लौटाया
रथ को गांव में घुसने ही नही दिया नारेबाजी करते गांव बाहर किया..

मामला हाटपिपल्या विधानसभा के गांव पटाडी का।
मंत्री दीपक जोशी के विधानसभा का है ये गांव..

देवास-देवास जिले के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के गांव पटाडी में ग्रामीणों ने भाजपा के विकास रथ को गांव से बाहर कर दिया। उनका आरोप था कि गांव में न विकास हुआ है और न ही मूलभूत सुविधाएँ मिल रही है। आपको बता दे कि यहाँ से प्रदेश सरकार में मंत्री दीपक जोशी विधायक हैं। मंत्री जोशी के खिलाफ भी ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दे रहा हैं।

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अपने कार्यो व योजनाओं को आमलोगों तक पहुचाने के लिए गांव-गांव में विकास रथ घुमा रहीं हैं, मगर कई जगह इस रथ का विरोध भी किया जा रहा हैं। ऐसा ही एक मामला देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा में भी देखने को मिला। यहां ग्रामीण इतने आक्रोशित दिखाई दिए कि उन्होंने शिवराज मामा की विकास गाथा गाने वाले इस रथ को गांव में आने से पहले ही उल्टे पाव लोटा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि भाजपा के शासन में चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं, गांव में न ही विकास हुआ है और न ही मूलभूत सुविधाएं मिल पा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार व धांधली कर जरूरत मंद लोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया। वहीं किसानो ने सरकार की भावन्तर योजना को छल करार देते हुए, गांव में सड़क , पर्याप्त बिजली और पेय जल व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया।
इस विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े मुद्दे की बात तो यह हैं कि प्रदेश भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री दीपक जोशी यहाँ से विधायक हैं। वह यहां से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं , लेकिन अब उनके खिलाफ आम लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा हैं। लोगों का आरोप हैं कि वह वादे तो करते हैं मगर उन्हें पूरा नहीं करते हैं। आपको को बता दे कि हाटपीपल्या विधानसभा में मंत्री जोशी के खिलाफ लंबे समय से दबी आवाज में बगावत के सुर सुनाई दे रहें थे, जो अब सार्वजनिक तौर पर सुनाई व दिखाई भी देने लगे हैं।
वहीं दूसरी ओर यहां भाजपा व मंत्री जोशी के खिलाफ चल रहें इस माहौल को भुनाने में विपक्षी दल कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। इस विधानसभा से कांग्रेस के प्रबल दावेदार पूर्वविधायक राजेन्द्र सिंह बघेल के पुत्र व सोनकच्छ नगर परिषद अध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल ने भी भाजपा सरकार व मंत्री जोशी के कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहां की मंत्री जोशी के गृह क्षेत्र हाटपीपल्या में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले घरों में से एक भी घर अबतक नहीं बना है। वहीं विधानसभा में अगर सही तरीके से विकास कार्य हुआ होता तो ग्रामीण इतना विरोध नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *