सिलाई कामगारों के बीच मनाया हिन्दी दिवस

535 Views

सिलाई कामगारों के बीच मनाया हिन्दी दिवस

#श्रमिकों ने लिया हस्ताक्षर बदलने का संकल्प

इंदौर । मातृभाषा उन्नयन संस्थान के द्वारा रेडिमेड काम्पलेक्स स्थित एस्टा फैशन के साथ मिलकर सिलाई कामगारों के बीच हिन्दी दिवस मनाया व हिन्दी हस्ताक्षर बदलो अभियान के तहत हस्ताक्षर बदलने हेतु संकल्प लिया।
हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मृदुल जोशी की उपस्थिती हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सिलाई कामगारों को हिन्दी के प्रति जागरुक किया गया एवं हिंदी में हस्ताक्षर करने हेतु प्रेरित किया गया।
हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के इस अभियान पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जैन ने सभी से अपने बच्चों को हिन्दी के अनिवार्य शिक्षण हेतु प्रेरित किया। एस्टा फैशन की निदेशिका श्रीमति उर्मिला जोशी ने श्रमिकों को हिन्दी का महत्व बताया और डॉ.अर्पण जैन ‘अविचल’ का काव्य संग्रह ‘काव्यपथ’ सभी को भेंट किया। कारखाने की प्रबंधक सुश्री भाग्यश्री गायकवाड़ द्वारा सभी कर्मचारियों से हिन्दी में हस्ताक्षर करने के संकल्प पत्र भरवाए गए। हिंदी दिवस के आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों के साथ एस्टा फैशन के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उक्त जानकारी संस्थान के संवादसेतु रोहित त्रिवेदी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »