कांग्रेसियो ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतला फूंका ,

544 Views

कांग्रेसियो ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतला फूंका ,

सेंधवा से कपिलेश शर्मा – यूथ कांग्रेस द्वारा दोपहर 1 बजे किले गेट पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका गया।जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया की विजय माल्या के विदेश भागने में भाजपा के वित्त मंत्री अरुण जेटली के हाथ होने पर इसके विरोध में युवक कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष सिलदार सोलंकी के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे किला गेट पर विरोध प्रदर्शन कर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया गया।विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिलदार सोलंकी ने कहा भगोड़ा विजय माल्या देश से भागने के पहले केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी से मिला था 1 मार्च 2016 को संसद के केंद्रीय कक्ष में माल्या जेटली जी से मिला एवम उनकी बातचीत हुई।। कांग्रेस सांसद पुनिया जी ने दोनो को मिलते बात करते देखा था। तो ढाई साल तक जेटली जी ने बातचीत की बात क्यो छुपा के रखी।और बातचीत क्या हुई ये वो देश को बताए। साथ ही हम मांग करते है जेटली जी इस गलती के लिए मंत्री पद से इस्तीफा देवे।पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार ने विजय माल्या देश से हजारो करोड़ रूपये ले कर भगा हे।और विजय माल्या ने खुद कहा कि देश छोड़ने से पहले जेटली जी और मेरे बिच करीबन 30 मिंनट बात चित हुई थी।वो जो हजारो रूपये ले कर भाग हे वो देश के वित्त मंत्री की मदद से ही भागा हे।अर्थार्त देश के वित्त मंत्री जी को अपने पद से इस्तिफा दे देना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिला पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, गंगाराम सिंगोरिया,प्रशांत सेन,महिला ब्लॉक अध्यक्ष उषा सैनी,विमल सोलंकी,शिवकुमारी यादव,अमित गुर्जर,मुकेश गोयल,साबिर शेख,सुनील सोनी,प्रिंस शर्मा,किशोर जयसवाल, कल्याण शर्मा,विजय सिसोदिया,गोविन्द कुशवाह,शोभाराम पटेल,सिकराम बीजापुरी,खुमसिंग कानोजे,डेमा भाई,सिलदार सेनानी,फुलसिंग आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »