सी एम की घोषणा के बाद भी नही बना पुल

580 Views

सी एम की घोषणा के बाद भी नही बना पुल

नांव से नदी पार करने  को ग्रामीण मजबूर …..

कांग्रेस ने किया जल सत्याग्रह 

कपिलेश शर्मा बड़वानी( सेंधवा )-ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को शहर से तीन किमी दूर पिसनावल रोड़  स्थित गोई नदी पर पुलिया निर्माण नहीं होने से विरोध में सांकेतिक जल सत्याग्रह किया गया।जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने घुटने जितने पानी में उतरकर जमकर नारे बाजी की ,पुलिया निर्माण नहीं होने से पांच गांवों के सेकंडों लोगों को नदी पार कर आना जाना पड़ता है। दो साल पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुलिया निर्माण की घोषणा की थी , लेकिन अब तक लोगों की समस्या को नकारते हुए पुलिया का निर्माण नहीं किया गया। वर्तमान स्थिति में नकटीरानी, मंदिल, पिसनावल सहित अन्य गांवों के लोग शहर पहुंचने के लिए नदी में जान जोखिम में डालकर जुगाड की नाव पर नदी पार कर रहे है। पुलिया के निर्माण नहीं होने से मरीजों को शहर लाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार मरीजों की जान भी जा चुकी है। लेकिन प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है। पुलिया नहीं होने से नकटीरानी कै लोगों को 15 किमी दूर पिसनावल होकर शहर पहुंचना पड़ता। जबकि नकटीरानी से शहर मात्र 5 किमी की दूरी पर है। पुलिया नहीं होने से सैकड़ो लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नदी में उतरकर सांकेतिक जल सत्याग्रह किया। जल सत्याग्रह में विधानसभा क्षेत्र प्रवक्ता डॉ. गंगाराम सिंगोरिया ने कहा कि विगत 15 वर्षों से भाजपा के विधायक और कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य द्वारा तमाम घोषणाएं की गई, लेकिन पूरा नहीं किया गया। नदी पर पुलिया बनाने की घोषणा के बाद लाइन डालने का काम किया था। लेकिन आज तक इस जगह पर पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया।  इसके अतिरिक्त मंत्री आर्य द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिजली के क्षेत्र में कई घोषणाएं की गई थी। लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। सेंधवा से लगे ग्राम बड़गांव, नकटीरानी एवं पिसनावल गांव में बिजली नहीं पहुंची है। 30 प्रतिशत जनता क्षेत्र से प्रतिदिन पलायन कर अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में जा रहे है। अस्पतालों में भी लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और दवाइयों की कमी इसका प्रमुख कारण है। सुविधा नहीं मिलने पर मरीजों को निजी अस्पताल में हजारों रुपए खर्च कर इलाज कराना पड़ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में हर तीसरे घर में शिक्षक बेरोजगार है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल परमार ने कहा नदी पर पुलिया नहीं बनने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मरीजों की कई बार मौत हो चूकी है। कई बार लोग नाव से गिर भी गए है। विरोध में नदी में सांकेतिक जल सत्याग्रह किया गया। सिलदार सोलंकी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर समस्या बताई। इस दौरान  ब्लॉक अध्यक्ष कलीम मिस्कीन,विजय टेलर, कय्यूम पेंटर, इकबाल खान, साबिर शेख, शिवनाथ डुडवे, करचंद डुडवे, बिलोरसिंह बर्डे, परसराम सेनानी, सिला अहिरे,अभय सिंगोरिया,मनीराम, दुर्गा निगवाल, अतुल ब्राह्मणे, दुरस्या जमरे, ज्ञानेश्वर डावर, भूरेलाल, राम सिंह सरपंच आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »