खातेगाँव में थाने पर शान्ति समिती की बैठक

622 Views

खातेगांव थाना परिसर में विभिन्न आयोजनों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न


खबर हलचल न्यूज़

देवास-गणेश चतुर्थी ,पर्युशन, तेजा दशमी, डोल ग्यारस एंव मोहर्रम त्योहार को लेकर खातेगांव पुलिस परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई!
इस अवसर पर SDM नाथू सिंह बड़ौले, एस डी ओ पी निर्भय सिंह अलावा, थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती, नगर पंचायत अध्यक्ष निलेश जोशी विशेष रूप से मौजूद थे! थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती ने नगर के सांप्रदायिक सौहार्द के चलते सभी त्योहार परंपरा अनुसार हिंदू- मुस्लिम समुदाय व्दारा मिल-जुल कर शांति पूर्वक मनाने की अपील की, एस डी ओ पी निर्भय सिंह अलावा ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार का कोई भी हथियार का उपयोग प्रतिबंधित है! साथ ही DJ का उपयोग भी पूर्णता प्रतिबंध है! SDM नाथू सिंह बडोले ने कहा कि आयोजनकर्ताओं को अनुमति लेना अनिवार्य है !बगैर अनुमति किसी प्रकार का कोई भी आयोजन ना करें , त्योहारों के मद्देनजर साफ सफाई गंदगी कीचड़ आवारा मवेशियों से मुक्ति की बात के साथ सड़कों पर यातायात अवरुद्ध व्यवस्था अवरुद्ध नहीं हो इस बात का भी विशेष ध्यान देने की बात कही धार्मिक पर्व के दौरान नगर की विद्युत व्यवस्था का भी संचालन सुचारु रुप से हो यह बात भी पुरजोर रूप से उठाई गई,
नगर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सतीश मित्तल ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान मुख्य मार्गो से बड़े चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएं ,इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निलेश जोशी,ने कहा की हम लोग एकता के साथ ही धार्मिक पर्व मनाते हैं ,धार्मिक सौहार्द की भावना नगर की विशेष पहचान है !आप चिंता मत कीजिए इस बार भी हम सभी पर्व शांति के साथ मनाएंगे !इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आर एन यादव, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर यादव ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ,पूर्व पार्षद शैलेश यादव, सदर गौप,एल्डर मेन देवेन्द साधु भाजपा नगर मंञी राम सिंह यादव ,सांसद प्रतिनिधि शेखर अग्रवाल, किशन खिलेरी, सतीष मित्तल, दिनदयाल यादव ,रामेश्वर यादव सहित गणेश उत्सव के समिति पदाधिकारी मौजूद थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »