साँई पग यात्रा का हुआ स्वागत…

563 Views

सांई की पग यात्रा का हुआ स्वागत….


(आनंद जैन)
इंदौर। बीना से शिर्डी सांई पालकी एव सदभावना यात्रा का इंदौर में स्वागत किया गया । बीनागंज म.प्र की सांई मंडली २९ सितंबर से पैदल यात्रा के रूप में शिर्डी के लिए निकली।इसमें लगभग ३५ भक्तों की टोली शिर्डी के सांई के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रही है। हर २ घंटे के अंतराल के बाद दूसरा साथी पालकी को कंधा लगाने आ जाता है।यात्रा संयोजक श्री गुप्ता ने बताया कि हम पिछले क ई वर्ष से यह यात्रा कर रहे है।पहले ८से १०लोग जुडे थे अब सैकडो भक्त जुड गए है। एक दिन में हम लगभग ९० कि.मीटर का पैदल सफर तय करते है। रात्रि में पडाव देकर भोजन करके विक्षाम करते है। प्रात उठ कर फिर यात्रा प्रारंभ करते है।बीनागंज से शिर्डी की दूरी ६५०कि.मी है।सांई बाबा के १०० महाशताब्दी पर्व के अवसर पर इस यात्रा का आयोजन किया गया।इंदौर के सांई भक्त रूपेश रिनवाल,विवेक जैन,आकाश राठौर,राजेंद्र गर्ग,संजय अग्रवाल,विजय कनोजिया,अश्विन चौहान,सदाशिव सिंदे ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »