देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सूर्यकांत, हिन्दी में ली शपथ

3 Views

नईदिल्ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। खास बात यह रही कि उन्होंने शपथ हिंदी में ली। शपथ लेने के तुरंत बाद, उन्होंने अपने पूर्ववर्ती सीजेआई न्यायमूर्ति बी.आर. गवई से गर्मजोशी से गले मिलकर अभिवादन किया।

इस बार का शपथ ग्रहण ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसमें छह देशों- भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल हुए. यह पहली बार है कि किसी भारतीय सीजेआई के शपथ ग्रहण में इतना बड़ा विदेशी न्यायिक प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

Translate »