मराठा सेवा संघ की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक का आयोजन देवास में संपन्न हुआ

189 Views


देवास। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर मराठा सेवा संघ की बैठक का आयोजन निजी होटल में किया गया। बैठक से पूर्व मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामाजी पवार, राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष मध्यभारत सुनील महाजन, राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष उत्तर भारत सोपान राव क्षीरसागर, राष्ट्रीय सचिव कपिल पीछेवार, मध्य प्रदेश अध्यक्ष आर एस पाटिल, प्रदेश सचिव धनंजय गायकवाड, प्रो मुकेश शिंदे देवास जिला अध्यक्ष लक्ष्मण जाधव के साथ आनंद भवन पैलेस पहुंचकर देवास विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार के प्रतिनिधि के रूप में महाराज विक्रम सिंह पवार को आमंत्रण पत्र देकर अधिवेशन को लेकर महाराज साहब से विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, आनंद भवन पैलेस पर चल रहे चातुर्मास के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तरीय समस्त पदाधिकारी द्वारा व्यासपीठ पूज किया एवं कथावाचक महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। उक्त जानकारी मराठा सेवा संघ के दामोदर राव जाधव ने दी।

Translate »