राजधानी दिल्ली में हुआ हिन्दी पूजन, शुरू हुआ मातृभाषा का हिन्दी महोत्सव 2024

115 Views

काव्य गोष्ठी के साथ सैंकड़ो लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

नई दिल्ली। हिन्दी माह यानी सितम्बर को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिन्दी महोत्सव के रूप में मनाता है, इस कड़ी में संस्थान की दिल्ली इकाई ने गाज़ियाबाद में हिन्दी पूजन कर हिन्दी महोत्सव 2024 का आरंभ किया।
संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भावना शर्मा की मौजूदगी में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश चावला ने पूजन के साथ भंडारे का भी आयोजन रखा।


कार्यक्रम में काव्य – लघुकथा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें मनोज कामदेव ने दोहे सुनाए, नीलम नील ने माँ हिंदी पर गीत व हाइकु, गिरीश चावला ने लघुकथा का पाठ किया। साथ ही अतिथियों ने संस्थान के मुखपत्र मासिक साहित्य ग्राम समाचार पत्र का लोकार्पण किया।
कहानीकार भावना शर्मा ने हिन्दी के महत्त्व को बताते हुए हिन्दी महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
हिन्दी पूजन पर इस्कॉन मंदिर पंजाबी बाग की सहभागिता रही।
संस्थान की दिल्ली इकाई से नीलम नील, कु. रजनी, मनीष झा, अभिमन्यु, आलम और कुणाल भी मौजूद रहे।

Translate »