नमो श्री चेतना ने मनाया फाग उत्सव

86 Views

इन्दौर। नमो श्री चेतना महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा वार्षिक सदस्यों के लिए फाग उत्सव रखा गया। महिलाओं ने फाग के गीतों पर झूमते हुए उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सभी सखियाँ गुलाबी ड्रेस में आई।
कार्यक्रम में ढोल के साथ डांस, मस्ती, कई मज़ेदार खेल एवं राधा कृष्ण के भजन, नृत्य शामिल थे।
सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का आनंद पारम्परिक भजन और गीतों पर नृत्य करते हुए उठाया।
एंकर आभा गोयल द्वारा मनोरंजक खेल खिलाये गये और विजेताओं को पुरस्कार दिए। फाउंडर अर्चना गुप्ता समिति के कार्यकर्ता आशा राजुरकर , आरती गोयल और कोमल सोनी ने उत्सव को सफल बनाया।

Translate »