रणनीतिक संतुलन के लिए भारत अनिवार्य साझेदार :आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन

110 Views

ऑस्ट्रेलिया के नवनियुक्त उच्चायुक्त ने एक खुला, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र रखने की इच्छा जताई।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने बुधवार को कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद चीन द्वारा विश्व की सबसे बड़ी सेना बनाए जाने के खिलाफ रणनीतिक संतुलन सुनिश्चित करने में भारत एक अनिवार्य साझेदार है। एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में अपने संबोधन में, नवनियुक्त उच्चायुक्त ने एक खुला, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र रखने की इच्छा जताई. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्ष (आस्ट्रेलिया और भारत) क्षेत्र को एक ही नजरिये से देखते हैं और जानते हैं कि क्या किए जाने की जरूरत है।
भारत-आस्ट्रेलिया संबंधों के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके देश ने (भारत के साथ) संबंधों के तेजी से प्रगाढ़ होने को महसूस किया है तथा यह और भी विस्तारित हो रहा है।

Translate »