अन्य पार्टियों को तोड़ने में भाजपा अव्वल- अखिलेश यादव

216 Views

खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से-विकास वीर यादव-

अयोध्या। सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या पहुँच कर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद पत्रकारों से मिलेअखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में एनसीपी के टूटने पर कहा की भाजपा इस तरह का प्रयोग करती रही है। भाजपा हमेशा कहती रही है भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टियों को तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है,विधायकों को किस तरह का लाभ दिखा कर अपने साथ ले जाते हैं क्या पद देकर उनको लाभ के सपने दिखा कर क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है। यह लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा काम करती रहती है और जनता जो जनादेश देती है उसका अपमान करने का काम कोई करता है। प्रदेश में चरम सीमा पर महंगाई , भ्रष्टाचार , बेरोजगारी और चरम सीमा पर अन्याय है। भाजपा वाले कितना भी जोड़ तोड़ कर ले अंततोगत्वा इनको जाना है। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा वाले कितना भी एक्सपेरिमेंट करें वह एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं होने वाला है। बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती चली जा रही हैं। 2024 में सपा और सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी। वरुण गांधी को सपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर बोले अखिलेश यादव कहा जो अच्छा चेहरा होगा उसे समाजवादी पार्टी लड़ाएगी। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के सवाल पर बोले

अखिलेश यादव कहा मंदिर का निर्माण होने के बाद वे रामलला का दर्शन जरूर करेंगे। विपक्ष अपनी अपनी जगह मजबूत है, बहुत मजबूती के साथ बीजेपी के खिलाफ लड़ रहा है।

Translate »