क्या है ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ जाने विस्तार से

433 Views

सिंहावलोकन: मातृभाषा उन्नयन संस्थान का प्रतिष्ठा प्रसंग ‘हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह’

देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए दृढ़ता से कार्य करने वाले प्रतिष्ठित ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ द्वारा हिन्दी भाषा की अनवरत सेवा के लिए प्रदान किए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान ‘हिन्दी गौरव अलंकरण’ है। इसकी शुरुआत वर्ष 2020 से हुई है। इस अलंकरण के लिए प्रतिवर्ष दो विभूतियों का चयन दो श्रेणी में किया जाता है, जिसकी एक श्रेणी हिन्दी साहित्य और दूसरी श्रेणी हिन्दी पत्रकारिता है। दोनों ही क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तित्व, जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो, उनकी प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर संस्थान की चयन समिति द्वारा हिन्दी गौरव अलंकरण से उन्हें अलंकृत किया जाता है।

ज्ञात हो कि मातृभाषा उन्नयन संस्थान का प्रतिष्ठा प्रसंग हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह फ़रवरी माह में प्रतिवर्ष आयोजित होता है। विगत तीन वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले समारोह में अब तक कुल 6 व्यक्तित्व अलंकृत हो चुके हैं।

साल 2020 में पहला हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह

वर्ष 2020 में इंदौर में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन माथुर की अध्यक्षता और महामण्डलेश्वर दादू महाराज के आतिथ्य में पत्रकारिता से पद्मश्री अभय छजलानी, जो वर्षों तक नईदुनिया जैसे अख़बार के मालिक रहें, उन्हें व अज्ञेय के चौथा सप्तक के कवि श्रेष्ठ राजकुमार कुम्भज को यह अलंकरण प्रदान किया गया था।

वर्ष 2021 में दूसरा हिन्दी गौरव अलंकरण

वर्ष 2021 में डॉ. वेदप्रताप वैदिक के मुख्य आतिथ्य में व डॉ. बी. एल. आच्छा की अध्यक्षता में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, भोपाल के महामंत्री कैलाश चंद्र पंत व देवपुत्र के संपादक तथा साहित्य अकादमी, म. प्र. शासन के निदेशक डॉ. विकास दवे को अलंकृत किया गया था।

वर्ष 2022 का हिन्दी गौरव अलंकरण

वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश शासन में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के मुख्य आतिथ्य में व डॉ. वेदप्रताप वैदिक की अध्यक्षता में वरिष्ठ कहानीकार तथा उपन्यासकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री व देवपुत्र के सम्पादक कृष्ण कुमार अष्ठाना को अलंकृत किया गया था।

वर्ष 2023 के अलंकरण हेतु चयन

वर्ष 2023 के लिए संस्कृतिनिष्ठ साहित्यकार, 150 से अधिक पुस्तकों के सृजक और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के पूर्व निदेशक उज्जैन निवासी डॉ. भगवती लाल राजपुरोहित जी व सुप्रसिद्ध वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, पत्रकारिता शिक्षक, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति व भारतीय जन संचार संस्थान, नईदिल्ली के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी जी का चयन किया गया है।

संस्थान द्वारा अलंकरण समारोह मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में फ़रवरी माह में इन्दौर, मध्य प्रदेश में ही आयोजित किया जाता है। इसमें संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ सहित संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय सचिव गणतन्त्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, भावना शर्मा, सपन जैन ‘काकड़ीवाला’, श्रीमती प्रेम मंगल आयोजन समिति में होते हैं।

काव्य गौरव अलंकरण भी युवा कवियों के लिए

वर्ष 2021 से हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह में पाँच मंचीय हिन्दी कवियों को काव्य गौरव अलंकरण प्रदान किया जाना आरम्भ किया है, जिसमें अब तक प्रथम वर्ष में हिमांशु भावसार हिंद (झाबुआ, मध्य प्रदेश), गौरव साक्षी (इन्दौर, मध्य प्रदेश), महेन्द्र पंवार (धरमपुरी, मध्य प्रदेश ), शुभम त्यागी (मेरठ, उत्तर प्रदेश) और अपूर्वा चतुर्वेदी (भोपाल, मध्य प्रदेश) को प्रदान किया गया।
द्वितीय वर्ष में अमित मौलिक (जबलपुर), राम भदावर (भदावर, उत्तर प्रदेश), धर्मेन्द्र सोलंकी (भोपाल, मध्य प्रदेश), अमित शुक्ला (रीवा, मध्य प्रदेश) और पंकज पण्डित (ललितपुर, उत्तर प्रदेश) को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है।

वर्ष 2023 के लिए चयनित काव्य गौरव

वर्ष 2023 के लिए छिन्दवाड़ा से भुवन सिंह धाँसू जी, इंदौर से राकेश दांगी जी, नोएडा से पल्लवी त्रिपाठी जी, भोपाल से डॉ. अंशुल जैन आराध्यम जी व तेलंगाना से श्रीमन्नारायण चारी विराट जी का चयन किया गया हैं।

Translate »