पूर्व विधायक सुन्दरलाल दीक्षित का निधन, शोक की लहर

270 Views

(राज यादव, रुदौली)

बाराबंकी। हैदरगढ़ भाजपा पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित के निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा नेता सुंदर लाल दीक्षित शनिवार को सुबह मंदिर से वापस अपने घर की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे तभी उनका पैर फीसल जाने से गिर गए तभी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया वहां पर हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के समाचार सुनकर क्षेत्र के आम जनमानस, भाजपा परिवार पार्टी, जिला, विधान सभाओं में आग की तरह शोक की लहर दौड़ गई उनके घर पर हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच गए।
आपको बता दें कि सुंदर लाल दीक्षित 3 बार पूर्व विधायक रह चुके है। बेबाक टिप्पणी सच के लिए अपनो से लड़ जाना उनके अखंड मिजाज से बड़ी पहचान थी। इनका कहना था कि मैं पद पर रहू या ना रहूँ लेकिन हमारे जिंदा रहते हुए कोई भी भाजपा पार्टी के साथ अन्याय करेगा तो उसको मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। लोकतंत्र सेनानी होने के कारण उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब यात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक सुन्दर लाल दीक्षित का नाम रहेगा के उदघोष से गूंजा हैदरगढ़ विधान सभा अंतिम दर्शन संस्कार में पहुंचे। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत ,जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश ,हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,रामनगर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, टिकैत नगर चेयरमैन जगदीश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, रत्नेश सिंह मिंटू, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, पुलिस बल सहित भाजपा पार्टी के समस्त नेता पदाधिकरी गण कार्यकर्त्ता बंधु क्षेत्र के आम जनमानस ने श्रद्धांजलि देकर अंतिम संस्कार किया।

Translate »