डॉ मिश्रा विश्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

206 Views

नई दिल्ली। विश्व में सर्व ब्राह्मण समाज के लिए कार्यरत व समाजहित की आवाज़ को राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने वाला ट्रस्ट रूपी संगठन “विश्व ब्राह्मण महासभा” वर्तमान अध्यक्ष अनिता मिश्रा के नेतृत्व में सतत प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस ही गरिमामयी श्रृंखला को नित् नया स्वरूप प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत देश के सभी प्रदेशों में संगठन को अत्यधिक मजबूत करने की दृष्टि से मध्यप्रदेश में भी “विश्व ब्राह्मण महासभा” का गठन अरुण कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया है। इस अवसर पर श्री तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता जी तिवारी की सहमति से इंदौर के युवा चिकित्सक ,प्रखर वक्ता, प्रकांड विद्वान एवं साप्ताहिक समाचारपत्र “करिश्मा” व नेपाली सहित 13 भाषाओं में प्रकाशित “The star 24” के प्रधान संपादक डॉ.शरद मिश्रा को सम्पूर्ण इंदौर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर डॉ मिश्रा को कई संगठनों व शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है। शीघ्र ही इंदौर जिले में विश्व ब्राम्हण महासभा का गठन कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाएगा।

Translate »