डॉ. अरविंद त्यागी भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

207 Views

दिल्ली । हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्यरत संस्थान मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा गंतव्य संस्थान के संस्थापक एवं हिन्दी सेवी डॉ. अरविंद त्यागी को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा द्वारा दिया गया।

ज्ञात हो कि डॉ. त्यागी कई संस्थानों में प्रमुख पदों पर रहते हुए हिन्दी भाषा की सेवा कर रहे हैं। आप सामाजिक मुद्दों और सरोकारों की लड़ाई भी लड़ते हैं, इसी विषयक हज़ार किमी की पदयात्रा भी आपके नाम दर्ज है।
‘सबको शिक्षा-सबको काम’ की माँग की मुहिम डॉ. त्यागी की अगुवाई में चलाई गई थी, जिसमें एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर करवा कर माँग पत्र तत्कालीन राष्ट्रपति को सौंपा था। वर्तमान में डॉ. अरविंद त्यागी पर्यावरण, भाषा, साहित्य, भ्रूण हत्या के विरुद्ध आवाज़, जल संरक्षण जैसे मुद्दों के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।

भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित होने पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, सचिव गणतंत्र ओजस्वी, कोषाध्यक्ष शिखा जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य नितेश गुप्ता, सपन जैन काकड़ीवाला आदि ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर अभिनन्दन किया।

Translate »