हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

330 Views

(खबर हलचल न्यूज़ ।।राजेंद्र यादव , संवाददाता उत्तर प्रदेश)

अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज ने अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश इकाई और अयोध्या जिला इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा का स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता करने के बाद अयोध्या लौटने पर बताया कि बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने 2022 में उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने का उद्घोष किया। रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वामी त्रिदंडी महाराज के अयोध्या से चुनाव लड़ने की घोषणा से उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। उत्साह की यह संजीवनी प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी करपात्री महाराज ने कहा कि अयोध्या के सभी साधु संत स्वामी त्रिदंडी जी महाराज की विजय के लिए तन मन धन से सहयोग करेंगे। जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि बैठक में हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने अधिवेशन की तिथि 22 दिसंबर घोषित करते हुए कहा कि अधिवेशन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्मा राम तिवारी और स्वामी कमलेश जी महाराज आदि ने अपने विचारों से हिन्दू समाज का मार्गदर्शन किया।

Translate »