भाजपा नेत्री शिल्पी सिंह ने गांव पहुंचकर की पीड़ित महिला की आर्थिक मदद

487 Views

बीडीओ से बात कर तत्काल सफाई कर्मी की टीम भेजने व पंचायत सचिव को भेजकर आवास प्रदान करने को कहा

खबर हलचल न्यूज़,  सुरेंद्र यादव , संवाददाता रुदौली , (अयोध्या)

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौली गांव में एक विधवा महिला के घर के चारो ओर जल भराव है और वह उसी पानी में अपना जनजीवन व्यतीत करने को मजबूर है।मंगलवार की रात में वह चारपाई पर लेटी थी तभी उसकी चारपाई पर जहरीला जंतु आकर गिरा।गनीमत रही की उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई।अत्यंत गरीब व असहाय पीड़िता महिला को आज तक किन्हीं जिम्मेदारों द्वारा सरकारी मदद के रूप में मुख्यमंत्री आवास तक नहीं दिया गया।
मीडिया में चली खबर का संज्ञान लेते हुए रुदौली ब्लाक प्रमुख/भाजपा नेत्री शिल्पी सिंह आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ पीड़िता के घर स्वयं जा पहुंची और उन्होंने वहीं से खंड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश गुप्ता से दूरभाष पर संपर्क करके पीड़िता महिला के घर सफाई कर्मी की टीम तत्काल भेजने व पंचायत सचिव को भेजकर आवास प्रदान करने का निर्देश दिया। भाजपा नेत्री ने पीड़ित महिला का कुशलक्षेम और अन्य समस्या के बारे में पूछकर कहा कि कोई भी समस्या हो हमको तत्काल बताइये। आपके बगल में ही लोहटी कॉलेज है आप अपने परिवार के साथ वहां आकर रह सकती हैं।ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने कहा जब तक आप की व्यवस्था नहीं हो जाती है हम आपको खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।पीड़िता महिला ने उन्हें नम आंखों से आशीर्वाद देते हुए कहा की बेटी हमारी आदत पड़ गई है हम गरीब लोग हैं।पीड़ित महिला की यह बात सुनते ही ब्लाक प्रमुख भाजपा नेत्री शिल्पी सिंह भावुक हो उठी और उन्होंने कहा हम भी तो आपकी ही बहु हैं आपको अगर तकलीफ है तो हम कैसे सुकून से रह पाएंगे।

Translate »