केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में दिखा अद्भुत नजारा, कासरगोड़ में दिखा रिंग ऑफ फायर

341 Views

नई दिल्ली। साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण गुरुवार को सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर शुरू हुआ। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अद्भुत नजारा दिखाई दिया। कासरगोड़ में तो रिंग ऑफ फायर की स्थिति दिखाई दी। यह इस दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण भी है। सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी… 

 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज सुबह सूर्य ग्रहण का नजारा देखा। उन्होंने ट्विटर हैंडल से तस्वीरें शेयर की। > – केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में दिखा अद्भुत नजारा। भारत में सिर्फ कासरगोड़ में दिखा रिंग ऑफ फायर।। – अबुधाबी में रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा सूर्य ग्रहण।

– भारत में अलग अलग जगह दिखे अलग नजारे। – अहमदाबाद, कोच्ची और भुवनेश्वर में भी दिखा जबरदस्त नजारा। 
– तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर सूर्य ग्रहण देखने को मिला और सैकड़ों लोगों ने यह नजारा देखा।- धार्मिक मान्यता के कारण सूर्य ग्रहण के दौरान राज्य में कई मंदिर बंद रहे।- चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, उदगमंडलम और मदुरै समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण साफ दिखाई दिया। हालांकि कोयंबटूर और इरोड से मिली खबरों के अनुसार वहां बादल छाए होने के कारण ग्रहण अच्छी तरह दिखाई नहीं दिया।- सूर्य ग्रहण शुरू, एएनआई ने ट्विटर पर जारी की ग्रहण की पहली तस्वीर। भुवनेश्वर में दिखा ऐसा नजारा।

Translate »