महालक्ष्मी नगर से बीसीएम हाइट्स तक नगर निगम की मार्किंग…

812 Views

अतिक्रमण हटाने की मोहलत 24 घंटे

इंदौर। मुंबई हॉस्पिटल से बीसीएम हाइट्स तक सड़क निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से यहां के रहवासी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हलांकि अभी सड़क बनने का कोई ऐलान नहीं हुआ है । इसी बीच नगर निगम ने प्रस्तावित सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को स्वयं अपने अतिक्रमण 24 घंटे में हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने यहां सड़क की दूसरी पट्टी बनाने की जद में आ रहे हैं। अतिक्रमण की मार्किंग कर दी है । निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ,जोनल अधिकारी अवधेश जैन की उपस्थिती में कल क्षेत्र में मार्किंग किए जाने के बाद आज बड़ी संख्या में लोगों ने स्वयं ही अपने शेड अतिक्रमण हटाने प्रारंभ कर दिए हैं। लोगों ने बताया कि निगम अधिकारियों द्वारा दिए गए समय के पहले ही अधिकांश लोग अपने शेड अतिक्रमण हटा रहे हैं । वहीं क्षेत्रीय पार्षद संजय कटारिया ने बताया कि पिछले दिनों निगमायुक्त आशीष सिंह द्वारा इस क्षेत्र का दौरा किया गया था। जिसमें उन्होंने पाया था कि प्रस्तावित इस मास्टर प्लान की सड़क के स्थान पर बड़ी संख्या में शेड बनाकर अतिक्रमण किए गए हैं। इन्हें निगम आयुक्त के आदेश पर हटाने के निर्देश दिए गए हैं ।