गुंडे मुख्तियार का साम्राज्य ध्वस्त…

530 Views

गुंडे मुख्तियार का साम्राज्य ध्वस्त…
पुलिस के साथ प्रशासन की बडी कार्रवाई
इंदौर । विजय नगर क्षेत्र के कुख्यात गुंडे शेख मुख्तियार शेर खां के अवैध साम्राज्य का आज अंत हो गया। पुलिस प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। लिए उस पर धावा बोल दिया। अल सुबह पोक लेन मशीनों से उसके साम्राज्य को ढहाने का काम शुरू किया गया।
गुंडे मुख्तियार ने राधिकाकुंज और स्वर्णबाग कालोनी में करीब १७ स्थानों पर नागरिकों की सम्पत्ति पर कब्जा कर अपने निर्माण कर लिए थे। इस गुंडे के पकडाने के बाद पिछले दिनों एक बालक से टायलेट शीट चटवाने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने गुंडे के खिलाफ कड़ा रूख करते हुए उसके प्रभाव वाले क्षेत्र में ही उसका जुलूस निकाला था।
निगम अपनी रिमूव्हल गैंग के कर्मचारियों की फौज लेकर क्षेत्र में पहुंच गई। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने पुलिस कर्मी क्षेत्र में भेज दिए। नगर निगम ने इस गुंडे के साम्राज्य को ढहाने का काम शुरू कर दिया । मुख्तियार ने 17 प्लाटों पर कब्जा कर करीब50 दुकान, गोदाम बना लिए थे। निगम ने इस स्थान पर कार्रवाई को अंजाम देने के लिए दो पोकलेन मशीन,5 जेसीबी मशीन को लगा दिया। इन मशीनों के माध्यम से एक साथ कई निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह,उपायुक्त महेन्द्र सिंह चौहान, झोनल अधिकारी वैभव देवलासे,भवन निरीक्षक पाटीदार मौजूद थे। पुलिस के एक सीएसपी और तीन टीआई मौजूद थे। मुख्तियार का साम्राज्य ध्वस्त करने की योजना को अंजाम देने की रूपरेखा एसएसपी रूचि वर्धन मिश्र के मार्ग दर्शन में बनाई गई। मिश्र ने गुंडों को सबक सीखाने के लिए उनके निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त करने का मन बना रखा है। गुंडों ने अवैध रूप से क ई संपत्ति बसाकर आर्थिक ताकत हासिल कर ली है। उनके अर्थ तंत्र को ही नष्ट कर दिया जाए ।ताकि उनका रूतबा बना पाना मुश्किल हो जाएगा।

Translate »