कांग्रेस नेता मण्डलोई की हत्या..

437 Views

कांग्रेस नेता मण्डलोई की हत्या..खेत के बाहर सोए हुए थे।

देवास जिले के बागली में कांग्रेस नेता और पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विश्राम मंडलोई की अज्ञात आरोपी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मंडलोई अपने खेत के बाहर सोए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से उनके सिर पर चोट कर जान ले ली।

जब हत्या की जानकारी लगी तो वहां हडकंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बता दे मण्डलोई विगत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की और से प्रबल दावेदार थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Translate »