आचार्य भगवंत राष्ट्रीय संत श्री रत्नसुंदर सुरीजी म.सा को दी आत्मीय विदाई 

423 Views
आचार्य भगवंत राष्ट्रीय संत श्री रत्नसुंदर सुरीजी म.सा को दी आत्मीय विदाई 
देवास। माँ चामुण्डा की पावन नगरी में विगत कई वर्षो बाद आचार्य भगवंत श्री रत्नसुंदर सुरीजी म.सा. सात दिवसीय आध्यात्म की अमृत गंगा बहाकर सभी देवासवासियों को अभिभूत कर गये। पूज्यश्री ने मनुष्य जीवन जीने की कला कैैसी होना चाहिये, गाँठ लगाने से गाँठ खोलने तक, गर्भ संस्कार, गृह संस्कार, वर्ग संस्कार सहसंस्कार, अच्छे मित्र अच्छे चित्र, प्राप्ति तृप्ति, रूचि, प्रेम, उदारता, स्मृति स्तुति के सुंदर वचनामृत द्वारा सभी को अभिभूत किया। पूज्यश्री की आत्मिक विदाई सकल जैन समाज, सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, माँ चामुण्डा सेवा समिति द्वारा भोपाल चौराहा पर महाआरती एवं चरण पूजन कर समिति संयोजक रामेश्वर दायमा, नरेन्द्र मिश्रा, उम्मेदसिंह राठौर, प्रकाश कुमावत, विजय जैन, शैलेन्द्र चौधरी, दीपक जैन, अतुल जैन, मंजु जलोदिया, चित्रा जैन, सुधीर जैन, भरत चौधरी, अनिल मामा, विकास चौधरी ने पूज्यश्री का आशीर्वाद ग्रहण किया।
Translate »