कुशवाह समाज की जिला स्तरीय मीटिंग एवं सम्मान समारोह संपन्न 

476 Views
कुशवाह समाज की जिला स्तरीय मीटिंग एवं सम्मान समारोह संपन्न 
देवास। कुशवाह समाज की जिला स्तरीय मीटिंग एवं सम्मान समारोह का आयोजन 20 जनवरी को किर्लाेस्कर के पास दालमिल ग्राउंड पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भगवतसिंह कुशवाह ने की। मुख्य अतिथि उमेश हार्डिया थे तथा विशेष अतिथि धरमसिंह कुशवाह गंधर्वपुरी, छतरसिंह कुशवाह सादीखेड़ा थे। 
 सम्मान समारोह में लवकुश जन्मोत्सव में सहयोग करने वाले समाजजनों एवं सामूहिक विवाह समिति पवन गुराडिया सोनकच्छ को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर कुशवाह समाज जनकल्याण समिति का विस्तार भी किया गया। समिति विस्तार में विशिष्ठ संरक्षक आर.पी.सिंह कुशवाह, संरक्षक छतरसिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष डॉ. देपालसिंह कुशवाह, मोड़सिंह कुशवाह स्टेनो, धरमसिंह कुशवाह, कैलाशसिंह कुशवाह, बी.एल. कुशवाह बीएसएनएल, संगठन मंत्री प्रहलादसिंह कुशवाह, रविन्द्रसिंह कुशवाह, भैयालाल कुशवाह, गिरिश कुशवाह, लालबहादुरसिंह कुशवाह, कोषाध्यक्ष फूलनसिंह कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष मनोहरसिंह कुशवाह, सचिव रामनिवास कुशवाह, प्रचार मंत्री मनोहरसिंह कुशवाह, दिनेशसिंह कुशवाह, जसमतसिंह कुशवाह, सह सचिव चंदरसिंह कुशवाह, युवा अध्यक्ष मुकेश कुशवाह, मीडिया प्रभारी मयंक कुशवाह, बलवान कुशवाह, महिला मण्डल संरक्षक विद्या कुशवाह, अध्यक्ष रेखा कुशवाह, प्रिया कुशवाह, अरूणा सूर्यवंशी एवं वार्ड प्रभारियों को नियुक्त किया गया। बैठक में समाज की धर्मशाला एवं छात्रावास निर्माण हेतु प्रस्ताव रखा गया। इस अवसर पर युवाओं ने एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सोनकच्छ, गंधर्वपुरी, पीपलरावां, गढख़जुरिया, सादीखेड़ा, जलोदिया, ढाबला जागीर, सांवेर, जीवाजीगढ, चौबारा धीरा, भांगल्डी आदि जगहों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन सहसचिव चंदरसिंह कुशवाह ने किया तथा आभार डॉ. मयंक कुशवाह ने माना। 
Translate »