पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान 16 को देवास में*  *ठंड से नष्ट हुई फसलों का लेंगे जायजा, किसानों से करेंगे चर्चा* 

467 Views

*पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान 16 को देवास में*

*ठंड से नष्ट हुई फसलों का लेंगे जायजा, किसानों से करेंगे चर्चा*

 

देवास. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चैहान 16 जनवरी को जिले के दौरे पर आएंगे। यहां वे विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से नष्ट किसानों की फसल का मुआयना करेंगे और किसानों से चर्चा भी करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार और जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री चैहान 16 जनवरी बुधवार सुबह 11 बजे उज्जैन से विजयगंज मंडी आएंगे। यहां से क्षेत्र के हेबतपुरा में पाले से नष्ट हुई फसल का मुआयना कर ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। यहां से आगरोद होते हुए पटलावदा पहुंचकर फसल नुकसानी का मुआयना करेंगे। यहां भी ग्रामीणों से पूर्व मुख्यमंत्री श्री चैहान चर्चा करेंगे। श्री चैहान पटलावदा से देवास बायपास होते हुए ग्राम सिरोल्या में फसलों का मुआयना करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे बरोठा में किसानों से चर्चा करेंगे। बरोठा से नेवरी, नेवरी फाटा होते हुए दोपहर 2.30 बजे सोनकच्छ विधानसभा के पिलवानी और दौलतपुर में फसल नुकसानी का मुआयना कर किसानों से चर्चा करेंगे। यहां दोपहर 3 बजे श्री चैहान भोपाल के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार ने पूर्व मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम में सभी संबंधितों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

 

Translate »