14 जनवरी होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

903 Views

14 जनवरी होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
टिमरनी – नगर में मकर संक्रांति 14 जनवरी को एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन स्थानीय शंकर मंदिर प्रांगण में रात्रि ठीक 8 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के ख्यात नाम कवि अपनी कविताओं का पाठ करेंगे
कार्यक्रम के सूत्रधार मुकेश शांडिल्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के ख्याति नाम ओजस्वी कवि प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर फिरोजाबाद देश के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय गीतकार एवं ओजस्वी कवि डॉक्टर शंभू मनहर ,फिल्मी गीतकार बाबू घायल आष्टा, प्रतिष्ठित हास्य कवि दिनेश देहाती बालाघाट लोकप्रिय कवयित्री सुनीता पटेल भोपाल, लोकप्रिय कवयित्री अर्चना अर्चन जबलपुर , हास्य के धुरंधर कवि दीपक दनादन भोपाल भास्कर न्यूज़ चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम कवि दरबार के सूत्रधार एवं पैरोडीकार मुकेश मासूम अपनी कविताओं का पाठ करेंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर संजय शाह मकड़ाई मौजूद रहेंगे